12 Mar 2026, Thu
Breaking

आईपीएल 2024 : ऐसे मिलेगी CSK और RCB के बीच ओपनिंग मैच की टिकट, फटाफट तारीख और समय नोट कर लीजिए

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 18 मार्च 2024|इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियां अपने आखिरी राउंड में है। टीमों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है तो स्टेडियम भी सजकर पूरी तरह तैयार है। 22 मार्च को होने वाले सीजन के ओपनिंग मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीफ भी सामने आ चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले सीजन के पहले मैच की टिकट 18 मार्च यानी सोमवार से सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। क्रिकेट लवर्स Paytm insider प्लेटफॉर्म से अपनी मनपसंद सीट खरीद सकते हैं। मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए.. चिदंबरम स्टेडियम में होगा। फैंस सिर्फ ई-टिकट दिखाकर भी स्टेडियम में एंट्री कर सकते हैं, उन्हें हार्ड कॉपी लाने की जरूरत नहीं है।

स्टैंड्स रेट मोड ऑफ सेलिंग सेल डेट
C |D | E – Lower Rs 1700 ऑनलाइन 18 मार्च
I | J | K – Upper Rs 4,000 ऑनलाइन 18 मार्च
I | J | K – Lower Rs 4500 ऑनलाइन 18 मार्च
C | D | E – Upper Rs 4,000 ऑनलाइन 18 मार्च
KMK Terrace Rs 7,500 ऑनलाइन 18 मार्च

अपने रिश्माई कप्तान एमएस धोनी के नेतृत्व में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स अपने कैबिनेट में एक और खिताब जोड़ना चाहेगी। दूसरी ओर, फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी अपने अभियान को विजयी नोट पर शुरू करना चाहेगी। शनिवार को देश में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही ये भी साफ हो गया कि आईपीएल का 17वां सीजन पूरी तरह देश में ही खेला जाएगा, पहले इसके एक चरण को विदेश में करवाने की प्लानिंग चल रही थी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूरा आईपीएल भारत में ही होगा। बीसीसीआई पूरे शेड्यूल पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे सार्वजनिक करेगा। चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे और काउंटिंग 4 जून को होगी। बीसीसीआई को 2019 के आम चुनाव के दौरान भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था, लेकिन तब भी आईपीएल भारत में ही हुआ था।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय स्पर्धाओं का आगाज, क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम तीन विजेताओं को दी जाएगी नगद पुरूस्कार राशि, CM की बड़ी घोषणा - 'पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हर साल होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed