10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने दिल्ली के CM की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पर कसा तंज, X पर लिखा….

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया X पर व्यंगात्मक पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा व्यंग्य किया है। केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर छत्तीसगढ़ से सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने शराब घोटाले में हुई दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा एप घोटाले में हुए एफआईआर को लिंक कर तंज कसा है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ और दिल्ली के ‘ठग ऊंट’ अब पहाड़ के नीचे आ रहे हैं।” इस ट्वीट में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और भूपेश बघेल पर हुए एफआईआर पर सोशल वार करते हुए लिखा है..

“You can fool some of the people all of the time & all of the people some of the time,

But you can not fool all of the people all of the time”.

छत्तीसगढ़ प्रदेश और दिल्ली प्रदेश दोनों के “ठग ऊंट” पहाड़ के नीचे आ रहे हैं!
#IndiaAgainstCorruption 🇮🇳

इस तीखी प्रतिक्रिया में साव ने एक साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जनता को बार-बार मूर्ख बनाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए व्यंग्य किया है। इसके बाद, सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट का वायरल होना शुरू हो गया है।

Share
पढ़ें   नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ संकल्पित - CM विष्णुदेव साय

 

 

 

 

 

You Missed