16 Apr 2025, Wed 11:21:08 AM
Breaking

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया वीडियो लांच

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 मार्च 2023| रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो लांच किया।

उन्होंने लिखा कि पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना। उक्त वीडियो में भाजपा शासन द्वारा चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा होने की बात बताई गई है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री साय द्वारा देश और प्रदेश के सांस्कृतिक पर्वों का विशेष संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रोत्साहन देकर भव्यता के साथ उनका आयोजन किया जा रहा है।

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल आज पूर्व कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात : कुरूद विधानसभा में विकास कार्यों का लेंगे जायजा, ग्रामीणों को देंगे विकास कार्यों की सौगात

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed