11 Apr 2025, Fri 11:00:02 PM
Breaking

वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

प्रमोद मिश्रा


रायपुर, 2 अप्रैल 2024

विगत दिवस छ्त्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

 

https://twitter.com/vishnudsai/status/1775087046320951509



_छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह होरा जी के गोलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।_

_मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।_

_ॐ शांति_

 

 

Share
पढ़ें   CM भूपेश बस्तर में : CM भूपेश बघेल ने माईं दंतेश्वरी जी को ग्यारह किमी लंबी चुनरी अर्पित की, विश्व रिकार्ड में दर्ज कराया दंतेवाड़ा की महिलाओं का नाम

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed