13 Mar 2026, Fri
Breaking

लोकसभा चुनाव : BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखन लाल मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्रामीणों से किया संवाद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अप्रैल 2024

रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के शिक्षा, संस्कृति व पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ग्रामीण चुनाव प्रचार के तहत धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरा का दौरा किया । मुरा में सर्वप्रथम उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखन लाल मिश्र जी के प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया । तत्पश्चात् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र सेवानिवृत आई.ए.एस. एवं भाजपा नेता गणेश शंकर मिश्रा ने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा की, रायपुर लोकसभा के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से बृजमोहन अग्रवाल को कम से कम 1 लाख से भी अधिक वोट से जीत दिलाएं, इसके बाद कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मिश्रा परिवार के कुलदेवी माँ महामाया मन्दिर में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की ख़ुशहाली के साथ-साथ इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत की कामना की एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा के 400 पार का लक्ष्य नारा दोहराते हुए लोगों से कमल छाप पर वोट देने की अपील भी किया ।

इस अवसर पर रायपुर के वर्तमान सांसद सुनील सोनी, गणेश शंकर मिश्र भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश पर्यावरण प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता विधान मिश्रा, जगदीश वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक मुरा, केवरा बाई वर्मा उपाध्यक्ष खरोरा मंडल भाजपा, नंदपाल पूर्व सरपंच मुरा, राजकुमार ठाकुर किसान मोर्चा भाजपा, लेखुराम सेन एवं मुरा के सैंकड़ों ग्रामवासी भी उपस्थित थे ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : 23 जनवरी को किसानों का राजधानी में हल्लाबोल, किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर करेंगे राजभवन का घेराव

 

 

 

 

 

You Missed