10 Mar 2026, Tue
Breaking

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल छत्तीसगढ़ दौरे पर : बस्तर और बालोद में गरजेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बस्तर और कांकेर लोकसभा में कार्यकर्ता एवं जनता में भरेंगे जोश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अप्रैल 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 13 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा के माध्यम से हुंकार भरेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से सुबह 10:30बजे रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी विमानतल पहुँचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग एवं छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम 04:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचेंगे। वहां से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री के निर्देश पर एलुमिना प्लांट हादसे में 4 मृत लोगों के आश्रितों को 15-15 लाख रूपए की मुआवजा राशि प्रदत्त

 

 

 

 

 

You Missed