8 Mar 2026, Sun

मतदान दल अपने दलों के साथ समाग्री वितरण को मिलान करते हुए मतदान रवानगी स्थल में मतदान कर्मी

प्रमोद मिश्रा

कवर्धा, 25 अप्रैल 2024। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72 कवर्धा के 804 मतदान केन्द्रों के लिए 25 अप्रैल को कृषि उपज मंडी बिलासपुर रोड़ कवर्धा से सुबह 06 बजे समाग्री वितरण शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे की उपस्थिति में आज बिलासपुर रोड स्थिति कृषि उपज मंडी में मतदान दल को समाग्री वितरण किया जा रहा है। समाग्री वितरण के बाद मतदान दल, समाग्री वितरण स्थल पर अपने निर्वाचन संबधी समाग्रियों का मिलान करते हुए नजर आ रहे है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी 01, 02, 03 को निर्धारित समय में उपस्थित होकर सामाग्री प्राप्त कर रहे। वही दोनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए सभी सेक्टर आफिसरों को भी समय पर उपस्थित हो कर अपने दलों से समन्वय बना कर मतदान दलो कि रवानगी के लिए तैयार कर रहे है। छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा निवार्चन के दूसरे चरण में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र क्रमांक 6 में 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे स्व शाम 6 बजे तज निर्धारित है।



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए जिले के एक सहायक मतदान केन्द्र मिलाकर 804 मतदान केन्द्रों के लिए 75 सेक्टर आफिसर का बनाया गया है। मतदान सामग्री का वितरण सुव्यवस्थित रूप से करने के लिए जिले के दोनों विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए 20-20 कुल 40 काउंटर बनाए गए है। इसके लिए काउंटर प्रभारी एवं सहायक 200 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मतदान सामग्री स्थल पर महिला मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखा गया। उन्हांने कहा कि वितरण के समय और समान वापसी के समय सभी चीजों का संग्रहण करें और मिलान जरूर करें।

पढ़ें   बड़ी खबर : सूरजपुर के 10 संदिग्ध में से 3 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पहले रैपिड किट से हुईं थी जांच, अब छत्तीसगढ़ में इतने केस


भारत निर्वाचन अयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कबीरधाम जिले में मतदान 26 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शुरू होगा। जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 411 मतदान केन्द्र के लिए गठित 411 मतदान दल को समाग्री का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के 393 मतदान केन्द्र के लिए गठित 393 मतदान दल को सामाग्री वितरण किया जा रहा है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 के अंतर्गत कबीरधाम जिले के दोनो विधानसभा में 42 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। विधानसभा-71 पंडरिया में 21 और विधानसभा-72 कवर्धा में 21 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गएं है। जिले में 20 महिला मतदान केन्द्र, दो दिव्यांग मतदान केन्द्र और 10 युवा मतदान केन्द्र भी बनाएं गए है। खास बात यह है कि इन सभी 20 महिला मतदान केन्द्र में पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे। इसी प्रकार इन दोंनो विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग होंगे इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में युवा अधिकारी होंगे।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने बताया कि जिले के अंतर्गत कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य कराने के लिए 75 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त की गई है। पंडरिया में 37 सेक्टर अधिकारी और कवर्धा में 38 सेक्टर अधिकारी है। 804 मतदान दलों के लिए 187 रूट चार्ट भी तैयार किया गया है।कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों के लिए 97 रूट और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान केन्द्र पहुंचाने के लिए 90 रूट बनाएं गए है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में कुल मतदान केन्द्रों के 50 प्रतिशत 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग होगी। विधानसभा-71 पंडरिया के 197 एवं 72 कवर्धा के 205 मतदान केन्द्र वेब कांस्टिग किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के 82 और ग्रामीण क्षेत्र के 320 मतदान केन्द्र में वेब कांस्टिग होगी।
राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कुल 15 अभ्यर्थी एवं नोटा 01 कुल 16 है। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के 393 मतदान केन्द्र हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed