11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG : द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बारिश के आसार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 अप्रैल 2024। द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार व शुक्रवार को भी देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बारिश के आसार है। साथ ही अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मंगलवार रात को हुई बारिश के चलते बुधवार को भी थोड़ी नमी रही और इसके असर से रायपुर का अधिकत तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों ही सामान्य से एक डिग्री कम रहे। प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा और उसके बाद मौसम साफ होगा तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अभी द्रोणिका के प्रभाव से देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश हो सकती है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका तेलंगाना और उसके आसपास से तमिलनाडु तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : ऑन द रोड डबल मर्डर, बाइक से घर जा रहे पति - पत्नी की बीच सड़क मिली लाश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed