9 Jun 2025, Mon
Breaking

देश की संपत्ति मुस्लिमों को बांटना चाहती है कांग्रेस, हिडन एजेंडा वाले घोषणा में हुआ खुलासा : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 अप्रैल 2024|

कांग्रेस का मुस्लिम लीग वाला हिडन एजेंडा घोषणा पत्र में निकल कर बाहर आया है। लोगों की संपति पर कब्जा करने की इनकी नजर है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह बात गुरुवार को  रायपुर निवास में पत्रकारों से कही।



श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को मुस्लिमों को देना चाहती है। इसका खुलासा सबके सामने हो गया है, जैसा उन्होंने कर्नाटक में अलग से (मुस्लिम आरक्षण) किया है। ये जनता के सामने आ गया है, जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है।

कांग्रेस का हिडन एजेंडा सैम पित्रोदा के (इनहेरिटेंस टैक्स) बयान के बाद सामने आया है। इसका संकेत कांग्रेस के घोषणा पत्र और इनके कामों से पता चलता है।



सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का चाल और चरित्र उजागर कर दिया है। पित्रोदा संपत्ति का पुनर्वितरण करने के लिए 50 फ़ीसदी इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इनका मकसद निजी संपत्ति का सर्वे कर इसका मुस्लिमों में पुनर्वितरण करने का है। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा था कि, देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है।

कांग्रेस के बयान पर श्री साव ने कहा कि, मुद्दे से हम नहीं भटका रहे हैं। कांग्रेस देश को भटकाने, तोड़ने और बांटने का काम कर रही हैं।

Share
पढ़ें   CG में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : 7 करोड़ के टैक्स चोरी के आरोप में कारोबारी को जेल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए सुभाष अग्रवाल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed