12 Jun 2025, Thu 7:06:01 PM
Breaking

CG मौसम : बिलासपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अप्रैल 2024|

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई और कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।



बीते रविवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरिया, चिरमिरी, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में आंधी आने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

Share
पढ़ें   CG में 4 DEO निलंबित : विधानसभा में शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा, बिना टेंडर के खरीदी किए जाने का मामला

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed