8 Mar 2026, Sun

रैपिडो और रायपुर ज़िला चुनाव कार्यालय की पहल मतदाताओं को प्रदान करेगी परिवहन सेवाएं : आम चुनाव 2024 के दौरान रायपुर में मतदाताओं के लिए लाए मुफ्त बाईक टैक्सी राईड्स और रैली का किया आयोजन





o 7 मई को रैपिडो की ‘सवारी ज़िम्मेदारी की’ रायपुर में उपलब्ध होगी।
o कोड ‘VOTENOW’ का उपयोग करें और आम चुनाव 2024 के दौरान पाएं रैपिडो की मुफ्त राईड
o रैपिडो और रायपुर ज़िला चुनाव कार्यालय ने रायपुर के निवासियों को मतदान के बारे में जागरुक बनाने के लिए आयोजित की रैली

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 2 मई, 2024:

देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ भारत के प्रमुख कम्यूट ऐप रैपिडो ने राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए ‘सवारी जिम्मेदारी की’ पहल का लॉन्च किया है। रायपुर ज़िला चुनाव कार्यालय के सहयोग से रैपिडो 7 मई 2024 को रायपुर के मतदाताओं के लिए मुफ्त बाईक टैक्सी राईड उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा रैपिडो ने शहर के निवासियों को मतदान के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए शहर प्रशासन के साथ साझेदारी भी की है।


150 बाईक टैक्सी कैप्टन्स के साथ इस रैली को कलेक्टरेट परिसर, मल्टी पार्किंग, घड़ी चौक, रायपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डॉ गौरव कुमार सिंह, आई.ए.एस.- कलेक्टर एवं डीएम, रायपुर; विश्वदीप, आईएएस, चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर, ज़िला पंचायत, रायपुर; और श्री अबिनाश मिश्रा, आईएएस- कमिशनर नगर निगम, रायपुर मौजूद रहे, और नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
चुनाव के दिन मतदाता रैपिडो ऐप पर कोड ‘VOTENOW’ का उपयोग कर मुफ्त राईड पा सकते हैं और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सकते हैं। नागरिकों के मतदान के अधिकार को बढ़ावा देना तथा चुनाव प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। ये प्रयास रैपिडो के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुरूप हैं, जिसके तहत 100 से अधिक शहरों में चुनाव के दिन मुफ्त राईड उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख से अधिक कैप्टन्स को लगाया गया है। 

पढ़ें   Chhattisgarh: भिलाई में प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- 'गरीब और मिडिल क्लास महंगाई में पिस रहा'


रायपुर ज़िला चुनाव कार्यालय के साथ रैपिडो की साझेदारी ऐसा ब्राण्ड बनने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो बेहतर समाज के निर्माण में सकारात्मक योगदान दे सके। रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने कहा, ‘‘हम इस पहल के द्वारा सुनिश्चित करना चाहते हैं कि रायपुर में हर मतदाता भारतीय आम चुनाव 2024 के दौरान अपने मतदान के कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाएं। ये मुफ्त राईड्स उपलब्ध कराकर हम लोकतंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हमारे रैपिडो कैप्टन सिर्फ ड्राइवर से अधिक हैं; वे नागरिक भागीदारी के दूत हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी प्रणाली में में अधिक से अधिक मतदान के सक्षम बनाने में योगदान दे रहे हैं।’’
डॉ गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर एवं डीएम, रायपुर ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लगता है कि लोकतंत्र की भावना का जश्न मनाने के लिए निजी कंपनियां सरकार के साथ मिलकर काम कर रही हैं। रैपिडो की पहल ‘सवारी ज़िम्मेदारी की’ लोकतंत्र में सामुहिक कार्य के महत्व की पुष्टि करती है। आम चुनाव 2024 के दौरान मुफ्त बाईक टैक्सी राईड उपलब्ध कराकर रैपिडो न सिर्फ परिवहन के साधन उपलब्ध कराएगी बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि हर नागरिक की आवाज़ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दे।’ 
छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग के साथ रैपिडो की साझेदारी ऐसा ब्राण्ड बनने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है जो बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत है। इस तरह की पहलों के माध्यम से रैपिडो देश भर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। यह पहल छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाने की रैपिडो की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed