7 Mar 2026, Sat
Breaking

सीएम विष्णु देव साय आज भाटापारा के गुडेलिया में जनसभा को करेंगें सम्बोधित

प्रमोद मिश्रा

भाटापारा, 3 मई 2024| रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशाल आमसभा 3 मई शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे भाटापारा ग्रामीण मंडल के गुडर लिया ग्राम में होगी। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा भी आ रहे हैं|


जिसे सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा भाटापारा विधानसभा केचारों मंडलों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में लाने की अपील कर रहे हैं और चारों मंडलों की बैठक में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा भी बृजमोहन अग्रवाल की सभा को सफल बनाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं एवं बैठकों में ही वे अपने क्षेत्र से अधिक अधिक संख्या में लोगों को लाने की बातें कह रहे हैं
शिव रतन शर्मा के साथ जिला महामंत्री राकेश तिवारी मंत्री महाबल बघेल चारों मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी काफी दुगने उत्साह से लगे हुए हैं


मंडल अध्यक्ष मनेद्र सिंह सोनी ने बताया कि भाटापारा नगर से भी बड़ी तादात में कार्यकर्ता जा रहे है पूरे गुरलिया गांव के लोग भी उत्साहित है उल्लेखनीय है कि इसी गांव से ही विधानसभा का पहला चुनाव स्वर्गीय कृष्ण कुमार दाऊ जी लड़े थे और उनके नाम से भाटापारा में एक वार्ड का नाम भी रखा गया हैपूरे गांव को झंडे एवं तोरण से सजाया गया है।

Share
पढ़ें   कांग्रेस–भाजपा में खत्म हुआ टीवी डिबेट विवाद: दोनों दलों ने प्रवक्ताओं पर लगाया प्रतिबंध हटाया—अब गौरीशंकर श्रीवास और विकास तिवारी सभी चैनलों की बहस में होंगे आमने-सामने

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed