10 Mar 2026, Tue
Breaking

लोकसभा चुनाव 2024 : कसडोल विधायक संदीप साहू करेंगे ओडिसा में चुनावी प्रचार, बनाया गया स्टार प्रचारक

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 04 मई 2024

वर्तमान में देश में चुनावी माहौल है। ऐसे में हर पार्टी अपना दम ख़म लगाकर अपने चुनावी प्रचार – प्रसार में लगे हुए है। इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नें 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा और ओड़िसा विधानसभा के चौथे चरण के आम चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से कसडोल विधानसभा के विधायक व साहू समाज (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू को कांग्रेस पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्टार प्रचारक बनाया है। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने विधायक संदीप साहू को बधाई व शुभकामनाएं दी। यह जानकारी निज सचिव मनीष कुमार साहू ने दी।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : VHP ने की कलेक्टर से माँग...'10रुपये का सिक्का न लेने वालों के ऊपर हो कड़ी कार्रवाई'

 

 

 

 

 

You Missed