31 May 2025, Sat 8:56:20 AM
Breaking

जूनियर भारतीय हॉकी टीम में राजनांदगाव की अनिशा साहू का चयन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 8 मई 2024|

हॉकी इंडिया ने सोमवार को 18 से 31 मई तक यूरो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अंडर-21 बालिका टीम की घोषणा की जिसमें छत्तीसगढ़ की अनिशा साहू भी शामिल है। अनिशा को इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

राजनांदगांव की अनिशा पिछले दो वर्षों से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बेंगलूरु साई सेंटर में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। साई सेंटर और राष्ट्रीय स्पर्धा प्रतियोगिता में उसके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को देखते हुए अनिशा का चयन भारतीय टीम में किया गया है।

Share
पढ़ें   गढ़बो नवा छत्तीसगढ : तीव्र औद्योगिक विकास से अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती, नवीन औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से लोगों को मिली राशि से बाजार में बनी रही रौनक

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed