कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित संजीवनी धान का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेः राज्यपाल

Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11मई 2024|

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की नवीन प्रजाति संजीवनी धान के बारे में जानकारी दी।

 

 

डॉ चंदेल ने राज्यपाल को बताया की भाभा एटॉमिक रिसर्च इंस्टीटयूट मुंबई के सहयोग से कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की औषधीय गुणों वाली परंपरागत किस्मों से संजीवनी धान का विकास किया गया है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है तथा इसमें एन्टी कैंसर गुण पाये गये हैं। राज्यपाल श्री हरचिंदन ने इस उपलब्धि के लिये कुलपति डॉ चंदेल तथा उनके वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनायें दी। श्री हरिचंदन ने कहा की संजीवनी धान का ज्यादा मात्रा में उत्पादन किया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसे पहुंचाया जाए जिससे इसका लाभ अधिक लोगों को मिल सके।

Share
पढ़ें   नगरीय निकाय की जंग : कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने संभाली सारंगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान, वार्डों में जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने कर रहे जनता से संवाद