11 Mar 2026, Wed
Breaking

संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न : बच्चों को रचनात्मक अवसर देने ज्यादा से ज्यादा समर कैंप का आयोजन किया जाए

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 मई 2024

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में संभाग और जिले के अधिकारियों के 5 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सत्र समापन अवसर पर कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संभाग और जिले के अधिकारियों का प्रशिक्षण आवश्यक है। अब ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम कानून की जानकारी रहने पर ही सही निर्णय लिया जा सकता है। इससे काम तेजी से होगा और प्रगति दिखाई देगी।



श्री परदेशी ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों को यह जानना भी आवश्यक है कि कौन किस कार्यों के लिए सक्षम हैं। अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दी गई शक्तियों के अनुसार हमें निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया का अब अध्ययन करने की आवश्यकता है। स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा कि बच्चों को रचनात्मक अवसर देने के लिए ज्यादा से ज्यादा समर कैंप का आयोजन किया जाए। उन्होंने सभी से आशा व्यक्त की कि अब हम बच्चों और शिक्षकों के लिए त्वरित उचित निर्णय लेंगे। श्री परदेशी ने आगे कहा कि 5 दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त कर कुशल प्रशिक्षक बन गए हैं, अब विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अपने स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कर सकते हैं।

संचालक लोक शिक्षण  दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग बेहतर तरीके से करेंगे। अब शत प्रतिशत योजनाओं को गति देने में आसानी होगी संभाग और जिले के शिक्षा अधिकारियों 5 दिन में रिफ्रेश होकर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

पढ़ें   आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के 29 गांवों में पहली बार फहराया गया तिरंगा, CM विष्णुदेव साय बोले -"जहां कभी नक्सलियों का लाल झंडा था ताकत और खौफ का प्रतीक, अब वहां विकास और विश्वास की नई सुबह"

प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर टी. सी. महावर ने कहा कि विभाग की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन में रहकर नियमों का पालन किए जाने की अपेक्षा करते हुए कार्यालय की प्रबंधन क्षमता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का सुझाव दिया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed