8 Mar 2026, Sun
Breaking

RCB vs CSK: प्लेऑफ के टिकट के लिए भिड़ेंगी बेंगलुरु और चेन्नई; बारिश हुई तो भी कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी बेंगलुरु? यहां समझिए पूरा समीकरण

खेल डेस्क

नई दिल्ली, 18 मई 2024. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन टीमों के नाम पर फैसला हो चुका है. अब सिर्फ 1 ही जगह बाकी है जिसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर होनी है. दोनों ही टीमों के लिए रास्ते खुले हुए हैं ऐसे में आखिरी टिकट किसके हाथ लगेगा इस पर फैसला आज के मैच के बाद आ जाएगा. रेस से चेन्नई की टीम भी बाहर हो सकती है अगर समीकरण आरसीबी के लिए फिट बैठे.

अब तक इस सीजन में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन औसत ही रहा है. 13 मैच खेलने के बाद टीम के हाथ 7 जीत लगी है और 6 हार का सामना किया है. प्लेऑफ में कौन सी टीम पहुंचेगी इस पर फैसले का इंतजार हर किसी को है. लगातार छह मैच हारने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होती नजर आ रही विराट कोहली की टीम ने जबरदस्त कमबैक किया है. पिछले 5 मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही उसने ना सिर्फ अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा बल्कि अब चेन्नई के लिए वो खतरा बन चुकी है.

तीन टीमों को मिला प्लेऑफ का टिकट
कोलकाता नाइटराइडर्स इस सीजन इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स की हार से राजस्थान रॉयल्स का टिकट पक्का हुआ. वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ बारिश के मैच धुल जाने के बाद 1 अंक लेकर सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हुई. अब सबकी नजर आखिरी टीम पर टिकी है.

चेन्नई हो सकती है बाहर
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मुकाबला करो या मरो का है. अगर टीम को यहां 18 रन या इससे ज्यादा की हार मिलती है तो वो बाहर हो जाएगी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर आरसीबी ने 18.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली तो भी चेन्नई की टीम बाहर हो जाएगी. महेंद्र सिंह धोनी की टीम को जीत मिली तो वो 16 अंक के साथ सीधा अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी.

पढ़ें   36वां राष्ट्रीय खेल : छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

बारिश बिगाड़ेगी RCB का खेल
अब तक तो ये बात कई बार हो चुकी है कि बेंगलुरु को कम से कम 18 रनों के अंतर से या फिर 11 गेंद पहले चेन्नई को हराना होगा, ताकि उसका नेट रनरेट CSK से अच्छा हो सके और वो प्लेऑफ में पहुंच सके. जिस तरह की फॉर्म बेंगलुरु ने पिछली 5 जीत में दिखाई है, उससे ये संभव लगता है लेकिन उसकी टेंशन फिलहाल मैदान में होने वाली टक्कर नहीं, बल्कि आसमानी एक्शन है. भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि दक्षिणी कर्नाटक में 18 से 20 मई को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed