31 May 2025, Sat 5:09:07 AM
Breaking

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 8 राज्यों में वोटिंग, मतदाताओं में गजब का उत्साह : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 20 मई 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने देश के सम्मानीय मतदाताओं से घरों से निकलकर वोट करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, सम्मानीय मतदाताओं से विनती है,लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें,विकसित भारत के लिए मतदान करें।

श्री साव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही है। मतदान केंदों के बाहर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
……   …….

Share
पढ़ें   आज कश्मीर आ रहे PM मोदी :  डल झील के किनारे करेंगे योग; 1500 करोड़ के प्रॉजेक्ट की शुरुआत,  जानें कब-किस कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed