9 Mar 2026, Mon
Breaking

CG में मिली पटवारी की लाश : अपने ही बेडरूम में मिली लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी मामले की जांच में

• दो से तीन दिन पहले हत्या की आशंका

प्रमोद मिश्रा

भटगांव, 21मई 2024

 

नगर पंचायत भटगांव के सिंघीचुआ रोड में हल्का पटवारी की संदिग्ध हालत में अपने घर के बेडरूम में लाश मिली है। लाश को देखकर अंदेशा लगाया गया है कि, पटवारी की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं पटवारी के शव को देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि, पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी की अपने ही घर के बेडरूम में लाश मिली। शव की नाक और मुंह से खून निकल रहा है। इसकी सूचना सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share
पढ़ें   CG में BJP की सरकार आई तो चलेगा बुलडोजर : बुलडोज़र प्रशासक के नाम से प्रसिद्ध तेज़ तर्रार पूर्व IAS अफसर गणेश शंकर मिश्रा ने भाजपा के बुलडोज़र कल्चर का किया समर्थन, मिश्रा ने कहा - 'कांग्रेस लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही'

 

 

 

 

 

You Missed