11 Mar 2026, Wed
Breaking

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दी श्रद्धांजलि

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/ कवर्धा, 21 मई 2024

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जोराताल पहुंचकर दिवंगत पुलिस जवान नेतराम सिंह धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम सिंह धुर्वे की बीती रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे ड्यूटी कर कवर्धा लौट रहे थे। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्री धुर्वे के परिवार जनों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की।


ज्ञात हो कि सोमवार रात कवर्धा के पास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ एक ही स्थान पर एक के बाद एक तीन एक्सीडेंट हुए। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे ड्यूटी कर वापस कवर्धा लौट रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनके एक्सीडेंट की सूचना पर सिटी कोतवाली से पुलिस टीम  मदद के लिए पहुंची, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया और कोतवाली पुलिस की गाड़ी भी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचा, उसमें सवार पुलिस के जवान गाड़ी से नीचे उतरते उससे पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से ठोक दिया। इस तरह उसी स्थान पर एक के बाद एक तीन दुर्घनाओं में आरक्षक नेतराम धुर्वे की मृत्यु हो गई तथा एएसआई कौशल साहू, विजय कश्यप और डायल 112 के आरक्षक व ड्राइवर घायल हो गए।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024-25: 10वीं और 12वीं के 5.5 लाख छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मई के पहले हफ्ते में आ सकते हैं नतीजे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed