12 Mar 2026, Thu
Breaking

CGPSC घोटाला : CBI ने EOW से लिए दस्तावेज, फोरेंसिक जांच से खुलेगी अनियमितता की कुंडली

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 मई 2024

  सीबीआइ ने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हुई अनियमितता की जांच शुरू कर दी है। पीएससी की 2020 और 2021 के डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी की भर्ती परीक्षा में चयनित विवादित उम्मीदवारों की प्रीलिम्स और मेंस की आंसरशीट को जांच के लिए सीबीआइ की फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जांच एजेंसी यह पता लगाने के प्रयास में है कि आंसरशीट में रोल नंबर और प्रश्नों के जवाब अलग-अलग समय में तो नहीं लिखे गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की हैंडराइटिंग की भी विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। 18 चयनित उम्मीदवारों से पूछताछ की भी तैयारी है।

साइंटिफिक जांच इसलिए

भर्ती परीक्षा के बाद आरोप लगाया 
गया है कि कुछ उम्मीदवारों का चयन गलत तरीके से किया गया है। उन्होंने परीक्षा हाल में आंसरशीट खाली छोड़ दी थी। जिसे दूसरे लोगों ने भरा है। फारेंसिक जांच से इन आरोपों का सच सामने आएगा, उसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

किस बोर्ड में हुआ किस अभ्यर्थी का इंटरव्यू

सीबीआइ साक्षात्कार लेने के लिए बनाए गए तीन पैनलों का रिकार्ड भी खंगाल रही है। एक बोर्ड में तो तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी भी थे। सीबीआइ यह भी पता लगा रही है कि किस बोर्ड की ओर लिए गए साक्षात्कार में सबसे ज्यादा लोगों का चयन हुआ। बोर्ड के सदस्यों का चयनित अभ्यर्थियों या उनके स्वजनों से कोई संबंध तो नहीं है। इंटरव्यू बोर्ड के सदस्यों के पांच साल का काल डिटेल, गूगल लोकेशन से लेकर वाट्सएप चैट 
तक खंगाले जाने की तैयारी है। वहीं चयनित अभ्यर्थियों के फोन की भी तकनीकी जांच की जाएगी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास को गति देने हो रहे कार्य-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed