9 May 2025, Fri 12:54:50 PM
Breaking

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल महिलाओं का हालचाल जाना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 मई 2024|

उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल भीमापुरम गांव की दोनों महिलाओं का हालचाल जाना। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक ग्रामीण के घर में आईईडी छिपाकर रख दी थी, जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं।

 

उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। श्री शर्मा ने दोनों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Share
पढ़ें   ट्राइबल क्वीन ग्लोबल प्रतियोगिता 2022 : कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा ट्राइबल क्वीन ग्लोबल प्रतियोगिता 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी छात्रों की चयन प्रक्रिया का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed