6 Apr 2025, Sun 4:49:18 AM
Breaking

झारखंड में CM साय का चुनावी दौरा : तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित, देखें CM विष्णुदेव का पूरा कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 मई 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय झारखंड़ के संथाल परगना में 29 मई को बरहेट, पाडरकोला, शिकारीपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय विशेष विमान से रायपुर से देवघर के लिये रवाना होंगे। उसके उपरांत बरहेट के गोपालडीह के फुटबाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत पाडरकोला के फुटबाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

इसके बाद शिकारीपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करने के पश्चात वापस राजधानी रायपुर के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिये 1 जून को हो रहे मतदान के पूर्व इन चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इसके पूर्व भी सीएम साय खुंटी, सिमडेगा, लोहरदगा व जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

Share
पढ़ें   CG में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे : पुत्र अशफाक और पिता जरीफ उल्लाह को पुलिस ने पकड़ा, करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार थे दोनों

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed