12 Mar 2026, Thu
Breaking

CM भूपेश बघेल आज पूर्व कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात : कुरूद विधानसभा में विकास कार्यों का लेंगे जायजा, ग्रामीणों को देंगे विकास कार्यों की सौगात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने बहुप्रतीक्षित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे । इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे साथ ही विकास कार्यों की सौगात भी ग्रामीणों को देंगे ।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10:30 बजे राजधानी रायपुर से कुरूद विधानसभा के लिए उड़ान भरेंगे । वही मख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात का कार्यक्रम कुरूद विधानसभा के सेमरा में रखा गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम शुरू करने से पहले मंदिर में जाकर दर्शन भी करेंगे ।

Share
पढ़ें   कार्यभार संभालते ही एक्शन में कलेक्टर : स्वामी विवेकानंद स्कूल का कलेक्टर संजीव झा ने किया निरीक्षण, भोजन के लिये शेड के साथ सायकल स्टैंड बनाने के दिये निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed