2 Jun 2025, Mon 9:35:04 AM
Breaking

CG : नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो नक्सली ढेर

प्रमोद मिश्रा

बीजापुर, 29 मई 2024।

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित मद्देड़ क्षेत्र के बंद्देपारा इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।


मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंद्देपारा इलाके में मुठभेड़ होने की जानकारी मिली है‌। जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की खबर है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटनास्थल के आसपास मुठभेड़ अब भी जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सली के मारे गये है। विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद दी जायेगी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को मिला देश का 56वां टाइगर रिजर्व: गुरु घासीदास-तमोर पिंगला में 2829 वर्ग किमी में बाघ संरक्षण, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed