26 May 2025, Mon 10:28:23 PM
Breaking

सीएम विष्णुदेव साय ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 5 जून 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनको जन्मदिन की बधाई और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। शुभकामना के लिए योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय का आभार जताया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।



गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वे गुरु गोरक्षनाथ धाम के पीठाधीश्वर भी हैं।

Share
पढ़ें   VIDEO : सरकारी नौकरी वाले दूल्हे को देखते ही टूटा दुल्हन का दिल, लोग बोले : "पिता ने ढूंढा सरकारी नौकरी वाला दामाद"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed