12 Mar 2026, Thu
Breaking

AFG vs NZ T20 World कप : टी20 वर्ल्ड कप में अफगान‍िस्तान ने कर दिया ‘खेला’, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, 160 रन चेज करते हुए कीवी 75 रन पर ऑलआउट

प्रमोद मिश्रा

खेल डेस्क, 8 जून 2024

अफगान‍िस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड के होश उड़ाकर रख द‍िए. 8 जून को गुयाना के प्रोव‍िडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगान‍िस्तान ने न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ शानदार और जानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में अफगान‍िस्तान ने 84 रनों से धमाकेदार व‍िजय प्राप्त की.

वहीं न्यूजीलैंड पर अफगान‍िस्तान पर यह टी20 क्रिकेट इत‍िहास में यह पहली जीत है. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली बार हराया है. दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप मैचों में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है.

इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगान‍िस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 159/6 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 75 रन पर ही सिमट गई.

इस मैच में अफगान‍िस्तान की टीम के जीत के हीरो रहमानुल्लाह गुरबाज रहे, ज‍िन्होंने 56 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली. उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का ख‍िताब दिया गया.  वहीं इब्राह‍िम जादरान ने भी 44 रन बनाए.

वहीं जब अफगान‍िस्तान टीम की टीम ने गेंदबाजी की तो फजलहक फारुकी और कप्तान राश‍िद खान ने कहर बरपा दिया. दोनों ने 4-4 विकेट लिए. वहीं फजलहक फारुकी लगातार टी20  कप मैचों में 4+ विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज हैं.

अफगान‍िस्तान की पारी की हाइलाइट्स

इस मुकाबले में अफगान‍िस्तान की ओर रहमानुल्लाह गुरबाज (80 रन, 56 गेंद, 5 चौके और 5 छक्के) और इब्राह‍िम जादरान (44 रन, 41 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) ने पहले व‍िकेट के ल‍िए 103 रन जोड़े. जादरान के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह उमरजई आए, उन्होंने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए. लेकिन इसके बाद अफगान‍िस्तान की टीम के लगातार विकेट गिरते गए. इस तरह वह 20 ओवर्स में महज 159/6 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी को 2-2 विकेट मिले. वहीं लॉकी फर्ग्युसन को 1 सफलता मिली.

पढ़ें   Ind vs Aus WTC Final: 10 साल में 4 फाइनल और 4 सेमीफाइनल हारी टीम इंडिया, ICC ट्रॉफी का सूखा कब होगा खत्म?

न्यूजीलैंड की पारी की हाइलाइट्स

160 रनों को चेज करने के ल‍िए उतरी न्यूजीलैंड की टीम हालत शुरू से अफगान‍िस्तान के गेंदबाजों ने खराब कर दी. न्यूजीलैंड की पारी की पहले ही ओवर की पहली गेंद पर फ‍िन एलन को फजलहक फारूकी ने शानदार इनस्व‍िंग गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed