8 Mar 2026, Sun

CG Naxali Encounter : फोर्स ने 8 नक्सलियों को किया ढेर 1 जवान शहीद, 2 घायल

प्रमोद मिश्रा

नारायणपुर, 15 जून 2024

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, एनकाउंटर में जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है वहीं दो घायल हैं। फोर्स अभी मौके पर ही मौजूद है।



पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ हो रही है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक फोर्स ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती है। अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिल पाएगी।

7 दिन पहले 7 नक्सली मारे गए

दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें नक्सलियों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद किए थे। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर था। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं 3 जवान भी जख्मी हुए हैं।

161 दिन में जवानों ने करीब 134 नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों ने पिछले महीने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले। वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने करीब 134 नक्सली ढेर किए हैं।

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की बैठक, संघ से जुड़े मुद्दे पर हुई विस्तृत चर्चा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed