8 Mar 2026, Sun
Breaking

नगरीय निकाय चुनाव : प्रत्यक्ष प्रणाली से मेयर और अध्यक्ष का चुनाव कराने साय सरकार ने शुरू की तैयारी, परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जून 2024

छत्तीसगढ़ के 14 नगर पालिक निगमों, 48 नगर पालिकाओं और 122 नगर पंचायतों में चुनाव की आहट अब सुनाई देने लगी है। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इस बार महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने पर विचार किया जा रहा है। अप्रत्यक्ष प्रणाली को बदलने की चर्चा हो रही है, इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग छिड़ चुकी है।


प्रत्यक्ष प्रणाली से मेयर और अध्यक्ष का चुनाव कराने की तैयारी
बता दें कि राज्य गठन के बाद से ही नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होता रहा। जनता पार्षद के साथ ही महापौर और अध्यक्ष के लिए भी वोट दिया करती थी। 2019 में कांग्रेस सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराया। इस तरह पार्षदों ने ही अध्यक्ष और महापौर चुने। तब विपक्ष में रही भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता से एक वोट का अधिकार छीन लिया। अब भाजपा सरकार में है तो माना जा रहा है प्रत्यक्ष प्रणाली से मेयर और अध्यक्ष का चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।

परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ
इसके लिए परिसीमन की प्रक्रिया तो पहले ही प्रारंभ कर दी गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में अधिकतर विधायकों ने प्रत्यक्ष चुनाव पर सहमति भी दे दी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अब जनता ही डायरेक्ट अपने मेयर और अध्यक्ष चुनेगी। इतना ही नहीं बीजेपी सरकार ईवीएम से निकाय चुनाव कराने का फैसला भी ले सकती है। इससे भाजपा के सीनियर नेताओं को अध्यक्ष और महापौर बनने के लिए पार्षद चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं होगी। इस तरह पार्टी को अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और अंतर्कलह का सामना भी नहीं करना होगा।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज NITI-STATE वर्कशॉप, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम सहित गृह एवं खनिज विभाग के समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed