24 Apr 2025, Thu 1:20:04 AM
Breaking

अवैधानिक, गैर कानूनी अथवा लोक शांति भंग करने वालों की जानकारी देने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 18 जून 2024

कलेक्टर दीपक सोनी ने आज अवैधानिक,गैर कानूनी अथवा लोक शांति भंग करने वालों की जानकारी कंट्रोल रूम में देने की अपील सभी जिले वासियों से की है। उन्होंने कहा है की आपके ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी समूह या संगठन अवैधानिक, गैरकानूनी या लोक शांति को भंग करने की दृष्टि से कोई रणनीति बना रहा हो या बैठक कर रहा हो तो उसकी जानकारी आप तत्काल जिला कंट्रोल रूम नंबर 94791-90629 में देवें। ताकि उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाई की जा सके।

 

जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। तो आइए हम सब एक आदर्श नागरिक होने का परिचय देवे और अपने जिले को शांति,सद्भाव, सामाजिक समरसता और विकास की एक मिसाल बनाएं।

Share
पढ़ें   उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1.20 करोड़ रूपए से होने वाले विकास कार्यों की रखी नींव : आने वाले 5 साल में शहर की एक भी गली नहीं रहेगी कच्ची, तेजी से बनाई जाएगी सड़क

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed