8 Mar 2026, Sun

CG में सड़क दुर्घटना : ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरी पिकअप, CAF के दो जवानों की मौत

प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर, 20 जून 2024

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है । यहां एक पिकअप वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस वाहन में CAF के जवान भी सवार थे. हादसे की वजह से दो जवानों की मौत हो गई. वहीं एक जख्मी है. हादसे में पिकअप चालक भी जख्मी हुआ है. बताया जा रहा है कि ब्रेकफेल होने की वजह से हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार हादसा बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड पर हुआ. जब गाड़ी का ब्रेकफेल हो गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खाई में जा गिरी ।

बताया जा रहा कि ये जवान सामरी से झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित चुनचुना – पुंदाग के कैंप जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. वाहन में कितने लोग सवार थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है. घटना स्थल पर पुलिस बल रवाना कर दिया गया है ।

Share
पढ़ें   CG में शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर : शराब की नई दरें हुई लागू, बीयर 30 रुपए तो पौवा में इतने तक की हुई बढ़ोतरी, देखें नई रेट लिस्ट

 

 

 

 

 

You Missed