मनेन्द्रगढ़ DFO टीम की छापामार कार्यवाही : बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ियां जप्त; सील किए गए फर्नीचर मार्ट, लकड़ी तस्करों में हड़कंप

Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

मनेंद्रगढ़, 21 जून 2024

सागौन एक बहुमूल्य प्रजाति की इमारती लकड़ी है, जिस पर तस्करों की सबसे ज्यादा नजर होती है। एक ऐसी ही सूचना पर मनेंद्रगढ़ डीएफओ की टीम ने कई घरों में ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही की और इसके अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। बड़ी मात्रा में सागौन की बालियां और आरा जब्त तो किया ही गया, फर्नीचर मार्ट भी सील किए गए हैं। इस कार्यवाही से लकड़ी तस्कर और इसके गोरखधंधे से जुड़े अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

 

वन संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का सिलसिला चल पड़ा है। बीते दिनों प्रदेश के मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा मंदिर से अतिक्रमण हटाया गया। अब लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसने अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग को कई दिनों से अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी की सूचना मिल रही थी। गुरुवार की सुबह ही डीएफओ मनीष कश्यप को उजियारपुर के कुछ घरों में बड़ी मात्रा में लकड़ी होने की सूचना मिली। इसके लिए तत्काल बिहारपुर और मनेंद्रगढ़ रेंज के स्टाफ की जॉइंट टीम बनाई गई। टीम ने कई मकानों में छापामार कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद हुई है। जप्त सागौन 2 घनमीटर है। सभी लकड़ी फर्नीचर मार्ट में उपयोग के लिए थी। ग्राम पंचायत उजियारपुर के फर्नीचर कांट्रेक्टर के घर पर छापा मारा गया। इस पूरे मामले में तीन से चार घरों में दबिश देकर कार्यवाही की गई है। कई इमारती लकड़ी समेत बड़ी संख्या में सागौन की बालियां और आरा जब्त किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है। जल्द ही आरोपियों को सलाख़ों के पीछे भेजा जाएगा। कई फर्नीचर मार्ट भी सील किए जाएंगे। एक बड़े रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। दस्तावेजी कार्यवाही व जांच पूरी होने के बाद और भी आरोपियों की पहचान होंगी।

Share
पढ़ें   CG में ग्रामीणों ने घेरा मंत्री का काफिला : एल्युमिना रिफाइनरी फैक्ट्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, मंत्री के काफिले को भी रोका