10 Mar 2026, Tue
Breaking

रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पटवारी : SDM ने दिए जांच के आदेश, किसान का बनवाया वीडियो देख पटवारियों में मचा हड़कंप

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़, 22 जून 2024

राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का कोई स्तर नहीं रह गया है। जिस जब जहां मौका मिलता है, पक्षकार को लूट लेता है। अब एक महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। खुद किसान ने यह वीडियो बनवाया है। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने पटवारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है। सामने आए वीडियो में हलका पटवारी सुलोचना साव नजर आ रही हैं। उनके साथ बलिराम पटेल नामक किसान भी है। दोनों के बीच बातचीत से पता चलता है कि किसान की भूमि से संबंधित कोई काम है।

पटवारी पहले ही खर्चा देने की बात कहती हैं। इसके बाद आखिर में दोनों के बीच रकम को लेकर बात होती है। पटवारी सुलोचना साव काम के एवज में और रुपए की मांग करती हैं। मिली राशि को अपर्याप्त बताती हैं। इस वीडियो के सामने आते ही पटवारियों में हडक़ंप मच गया है।एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी ने मामले में सख्त तेवर दिखाते हुए पटवारी पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि पटवारी को ऑफिस अटैच किया जा रहा है। एसडीएम प्रवीण तिवारी का कहना है कि उन्होंने वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं। पटवारी वीडियो को एक साल पुराना बता रही है।

राजस्व मामलों की चाबी पटवारी के पास
जमीन से जुड़े सभी मामलों की चाबी पटवारी के पास होती है। आम आदमी की नजर में राजस्व विभाग की छवि अच्छी नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह भ्रष्टाचार है। छोटे से बड़ा हर काम कराने के लिए चढ़ावा देना पड़ता है। समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने की जवाबदेही है लेकिन यह पूरा नहीं होता। कई कामों के लिए पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

इधर पूर्व तहसीलदार एसीबी की पकड़ में
सरगुजा में एसीबी ने कार्रवाई रिश्वत लेते हुए एसडीएम भागीरथी खांडे, बाबू, चपरासी और नगर सैनिक को गिरफ्तार किया है। एसडीएम ने तो संबंधित पक्षकार से 50 डिसमिल जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी भी बनाई थी। भागीरथी खांडे पूर्व में रायगढ़ जिले में तहसीलदार रहे हैं। वे बरमकेला और पुसौर में पदस्थ रहे हैं।

Share
पढ़ें   टेकऑफ के 45 मिनट बाद इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी : झटके से घबराए यात्री, इंदौर लौटकर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट रद्द

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed