8 Mar 2026, Sun
Breaking

हमारी सरकार जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर: मंत्री केदार कश्यप


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 जून 2024

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब किसान सहित सभी वर्गो के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मंत्री  केदार कश्यप आज कोण्डागांव जिले के अतिसंवेदनशील मर्दापाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे।



मंत्री श्री कश्यप ने इस मौके पर 8.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमें 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। श्री कश्यप ने शिविर में शासन के योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया। जनसमस्या निवारण शिविर में 354 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। 



उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश की महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि से किसान और तेंदूपत्ता के मूल्य में वृद्धि से वनोपज संग्राहक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन हर गरीब परिवार को पक्के छत उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन करते हुए आज यहां 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाले ये विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



उन्होंने जनसमस्याओं के समाधानकारक निदान पर जोर दिया और कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां 106 मरीजों का उपचार एलोपेथिक पद्धति से और 36 मरीजों का उपचार आयुष पद्धति से की गई। यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा भी 11 हितग्राहियों को पशु और कुक्कुटों के लिए औषधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कोंडागांव जिला पंचायत के सदस्य बालसिंह भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी निकिता मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
—-//—-

Share
पढ़ें   सीएम विष्णुदेव साय जगदलपुर दौरे पर, महेश कश्यप के नामांकन रैली में होंगे शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed