7 Mar 2026, Sat

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ : अब तक 130 लोगों की मौत; लाशों का ढेर देख पुलिसवाले की हार्टअटैक से मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

ब्यूरो रिपोर्ट

हाथरस, 2 जुलाई 2024

हाथरस जिले के फुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वालों की संख्या 130 से अधिक पहुंच चुकी है और इससे कहीं ज्यादा घायलों की संख्या है। मृतकों की पहचान की जा रही है, जिनकी सूची सामने आई है। वहीं, प्रशासन ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

सूचना है कि एक पुलिसवाले ने शवों के ढेर का वह भयावह दृश्य देखा तो उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी के पहचान रवि यादव के रूप में की गई है।


DM ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हाथरस की घटना के बाद जिलाधिकारी द्वारा आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये हैं।


सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान
हाथरस की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुःख जताया है और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पल-पल के घटनाक्रम पर सीधी नजर रख रहे हैं। उन्होंने दो मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को मुख्यमंत्री ने मौके पर भेजा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और बड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।


आगरा से पैरा मेडिकल टीम रवाना
हाथरस में सत्संग के दौरान हादसे के बाद आगरा से स्वास्थ्य विभाग ने पांच एम्बुलेंस को चिकित्सक व पैरा मेडिकल टीम के साथ रवाना किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल पर टीम की तैनात की गई है। प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सिकंदराराऊ स्थित भोले बाबा सत्संग में भगदड़ के दौरान हुई मृत्यु के बाद जिला अस्पताल में न तो अभी कोई घायल आया है न ही किसी मृतक का शव है। वहीं, सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पढ़ें   सियासी बवंडर : मूणत मामले में सियासी बवंडर हुआ तेज़...कांग्रेस प्रवक्ता ने 'एस्ट्रोसिटी एक्ट' लगाने किया ट्वीट..पढ़िए पूरी रिपोर्ट


उनका कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि सत्संग में भगदड़ मच गई है कई लोग घायल हो गए हैं। इसकी सूचना पर हम जब जिला अस्पताल आए तो अभी तक सत्संग में शामिल होने पहुंचे हमारे परिवार के लोगों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। उनका रो-रो क jiर बुरा हाल है।

अलीगढ़ मंडल के जिलास्तरीय अस्पतालों में अलर्ट
सिकंदराराऊ हादसे को लेकर अलीगढ़ मंडल के सभी जिलास्तरीय अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडी हेल्थ मोहन झा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा जनपद के सभी जिला अस्पतालों में घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश पर गए चिकित्सक व विशेषज्ञों को अस्पतालों में तैनात रहने को कहा है। दूसरी ओर, चारों जिलों में पोस्टमार्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक भक्तों की मौत का समाचार हृदय विदारक है।’ मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें कष्ट सहने की शक्ति दें।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed