12 May 2025, Mon 10:18:47 AM
Breaking

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पुनः खुलेगा सहायता केंद्र

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 2 जुलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता केन्द्र की पुनः शुरुआत की जा रही है। सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता में 4 जुलाई को मंत्री लखनलाल देवांगन एवं प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, 8 जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  लक्ष्मी वर्मा, 9 जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने मौजूद रहेंगे।

 



सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता के माध्यम से प्रदेश के मंत्री गण भाजपा प्रदेश कार्यालय में  बैठेंगे। सहायता केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मौजूद रहेंगे। सहायता केंद्र में लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शिकायत दर्ज किया जायेगा।

Share
पढ़ें   CG में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐतिहासिक शांतिपूर्ण मतदान: बस्तर में सुरक्षा कैंपों की भूमिका, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के संकल्प को बताया नक्सलवाद के खात्मे का रास्ता

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed