11 Mar 2026, Wed
Breaking

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : मशीन से उछलकर बाहर निकली 15 फीट ऊंची गर्म रेल पटरी, प्लांट में मचा हड़कंप

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 6 जुलाई 2024

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में बीएसपी प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है. दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई. इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है. बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया.

हादसे के बाद यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीने बंद कर दी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल पटरी को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला जा रहा है. बता दें कि पहले भी यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में इस तरह की घटना हो चुकी है. टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है. उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे.

हादसे के बाद यूआरएम डिपार्टमेंट में रोलिंग बंद
बताया जा रहा कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी, लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई. रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है. हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है. रेल पटरी के राउंड टेबल से बाहर जाने की वजह से हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई है. यूआरएम डिपार्टमेंट में फिलहाल रोलिंग बंद है. इससे वहां वायर सहित कई सामान में जल गए.

यूआरएम में बनती है दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी
हादसे के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है. फिर कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा. इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू होगा. बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी यूआरएम में बनती है. 130 मीटर की सिंगल पीस की रेल पटरी यूआरएम में ही बनती है. दूसरे नंबर पर 121 मीटर की जिंदल और तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया 120 मीटर की रेल पटरी बनाता है.

Share
पढ़ें   माशिमं ने जारी किया टोल फ्री नंबर : परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर 18002334363,  निःशुल्क मिलेगा परामर्श

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed