8 Mar 2026, Sun

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की योजनाओं की समीक्षा : मौसमी बीमारियों से निपटने दवा-पानी का हो पर्याप्त इंतजाम, सोसायटियों में खाद-बीज की सतत आपूर्ति करनें दिए निर्देश


प्रमोद मिश्रा
रायपुर. 6 जुलाई 2024.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री  तोखन साहू ने आज बिलासपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि ग्रामीणों और किसानों का काम आसानी से हो जाये। उन्हें अपना काम कराने के लिए बेवजह अफसरों के आगे-पीछे घूमने की नौबत नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने की कार्ययोजना पर सख्ती से अमल करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग का नीचे से लेकर ऊपर तक पूरा अमल अलर्ट मोड पर रहे और अस्पतालों और मितानिनों के पास पर्याप्त मात्रा में सभी तरह की दवाईओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। बैठक में विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक  सुशांत शुक्ला, विधायक  दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान एवं महापौर रामशरण यादव भी उपस्थित थे।


       
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अपने कामों की समीक्षा स्वयं करें। देखें कि क्या काम करना था और कितना कर पाए हैं। लोगों की अपेक्षा क्या है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का मौसम शुरू हो चुका है। सभी सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने बिजली व्यवस्था भी दुरूस्त करने को कहा। श्री साव ने कहा कि गर्मी में बिजली के संबंध में जो अनुभव मिला है, उसे दूर करने की कार्ययोजना बनाएं ताकि अगले साल इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 6 से 20 तारीख तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े में इस तरह काम करें कि किसानों के सभी लंबित मामले निपट जाये।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं में दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ : पंडरी और बलौदाबाजार की IPHL देश की प्रथम और द्वितीय क्वालिटी सर्टिफाइड लैब बनीं


        
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ठीक से नाली की सफाई किया जाए। अभी भी शिकायतेउ मिल रही हैं। जलभराव के हालात किसी भी स्कूल अथवा आबादी क्षेत्र में नहीं होने चाहिए। पीएचई विभाग में और तेजी से काम करने की जरूरत है। एक-एक गांव में लक्ष्य बनाकर साफ पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। जल जीवन मिशन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम करने को कहा। खराब सड़कों की मरम्मत भी तत्काल किया जाये। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान से लोगों को जोड़कर इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
    


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा जतन करें कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी तालाब बरसात में लबालब हो जायें। कच्चा नाला बनाकर उसका बहाव तालाब की ओर मोड़ा जाये। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का गंभीरता से प्रयास किया जाये। बैठक में विधायकों ने भी अपने क्षेत्र के कामों एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed