7 Mar 2026, Sat

सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी : कांकेर मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्‍सली ढेर

प्रमोद मिश्रा

कांकेर,10 जुलाई 2024

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र से 12 किमी दूर ग्राम बिनागुंडा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल का सर्चिंग किया। इस दौरान टीम ने आठ लाख की इनामी एक महिला नक्सली रीता मड़ियाम का शव, एक 303 और एक .315 बोर रायफल, भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सल सामग्री जब्त की। इस संयुक्त आपरेशन में कांकेर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, बीएसएफ 30 और 94वीं वाहिनी के जवान शामिल थे।

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित है। पुलिस जवानों द्वारा सर्च अभियान जारी है। प्राथमिक शिनाख्ती कार्रवाई के आधार पर मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली पीएलजीए कंपनी नंबर पांच की बताई जा रही है। विस्तृत रूप से शिनाख्ती कार्रवाई सुरक्षा बलों के कैंप वापसी उपरांत होगी। इस घटना की पुष्टि एसपी आईके एलिसेला द्वारा किया गया है।

16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे बड़ी नक्सली कार्रवाई हुई थी, जिसमें 29 नक्सली मारे गए थे, जो कि हापाटोला का जंगल था। नौ जुलाई को जिला पुलिस बल, बस्तर फाइटर्स व बीएसएफ की संयुक्त टीम ने जो कार्रवाई की है वो पिछली बार हुई नक्सली घटना से एक किमी दूर बिनागुंडा का जंगल है। जवान लगातार इस क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। और नक्सलियों को पीछे धकलने में सफलता मिल रही है।

नदी नाले व जंगलों को पार करना भी जवानों के लिए चुनौती
मानसून का समय है। यह क्षेत्र घनघोर जंगल से घिरा हुआ है। साथ ही नारायणपुर का अबूझमाड़ क्षेत्र भी है। जवान नदी नाले पार कर ऑपरेशन को अंजाम तो दे ही रहे है। जवानों के लिए नक्सली चुनौती तो है ही जंगल व नदियों को पार करना भी एक बड़ी चुनौती है।

इसकी सदस्य थी महिला नक्सली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्ती रीता मड़ियाम के रूप में की गई है जो कि बीजापुर जिले के मनकेली गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला नक्सली जिस पीएलजीए मिलिट्री कंपनी की सदस्य है यह उत्तर बस्तर में नक्सलियों का एक लड़ाकू दस्ता है, जिसके साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी। वर्ष 2024 नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 137 नक्सलियों के शव, 498 नक्सलियों की गिरफ्तारी और 461 नक्सलियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है।

Share
पढ़ें   अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेस्ट पाम बीच से जीत का किया ऐलान : जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति की बधाई देते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक वापसी पर जताया गर्व

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.