7 Mar 2026, Sat

नेपाल में बड़ा हादसा : भूस्खलन से 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ब्यूरो रिपोर्ट

काठमांडू, 12 जुलाई 2024

शुक्रवार को नेपाल में बड़ा हादसा हो गया। मध्य नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर भूस्खलन हो गया, जिसकी वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों बसों में बस ड्राइवरों सहित कुल 63 लोग सवार थे। भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे नदी में बह गईं।उन्होंने कहा कि हम घटनास्थल पर टीम के साथ हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है।

नेपाली प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया

इस घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने एक्स पर ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने कहा, “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।”

काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थी बसें

जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव के मुताबिक, भूस्खलन में एंजेल और गणपति डीलक्स नाम की बसें बही हैं, जो काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे।अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक भावेश रिमल ने बताया कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Share
पढ़ें   उलगुलान महारैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल, कहा- जेल के ताले टूटेंगे अरविंद केजरीवाल छूटेंगे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed