8 Mar 2026, Sun
Breaking

अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन करेंगे CM : मंत्रियों के साथ लेंगे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद, कल होंगे रवाना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 जुलाई 2024

अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर पहुंचकर कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आशीर्वाद लेंगे । कल 13 जुलाई को ही मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों के साथ रवाना होंगे ।

जानकारी के अनुसार, सीएम साय शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ चार्टड विमान से अयोध्या जाएंगे। यहां प्रदेश के सभी मंत्री प्रभु श्री राम लला का दर्शन करेंगे। भाजपा ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने पर इस योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार ने श्रीराम लला योजना चला रही है जिसके तहत प्रदेश के रहवासियों को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी का दर्शन कराया जाता है ।

Share
पढ़ें   दुर्ग में जमीन गाइडलाइन का विरोध बेकाबू: ASP पर पानी-पाउच फेंकते ही शुरू हुई थी लाठीचार्ज, 5 व्यापारियों पर FIR, VIDEO वायरल; 6 पुलिसकर्मी घायल

 

 

 

 

 

You Missed