17 Apr 2025, Thu
Breaking

CM विष्णुदेव साय 21 जुलाई को बालोद एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर : जामड़ी पाटेश्वर आश्रम, बनोरा, कोसमनारा में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल, जानिए कल का पूरा कार्यक्रम



प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 20 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव, रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् तथा कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 


जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 10.35 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव पहुंचेंगे और जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् के पश्चात कोसमनारा जाएंगे। मुख्यमंत्री का कोसमनारा में संध्या 3.30 बजे से 4.00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री इसके पश्चात ओपी जिन्दल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से संध्या 4.55 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।

Share
पढ़ें   CM की घोषणा का स्वागत : शासकीय सेवकों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने किया स्वागत, CM भूपेश बघेल ने 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली और अंशदायी पेंशन योजना में राज्य सरकार का अंशदान बढ़ाने की घोषणा की

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed