7 Mar 2026, Sat

अनियमित कर्मचारियों ने ध्यानाकर्षण रैली निकालकर नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने समेत 10 मांगों को लेकर उठाई आवाज, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा



प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता/समूह-समिति के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद करने सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर 20 जुलाई 2024 को तुता, नवा रायपुर में ध्यानकर्षण धरना दिया एवं रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा |

धरना उपस्थित कर्मचारियों को  चन्द्रिका वैष्णव, अरुण वैष्णव, युगल साहू, सतीश साहू, श्रीमति पद्मा पाटिल,  तिमेश्वरी,  अरमान शर्मा,  इंदु कश्यप, दोगेन्द्र जंघेल,  यादराम पटेल,  राजकुमार सिंह, सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया और सरकार से समय सीमा में अनियमित कर्मचारियों के मांग को पूरा करने अपील किया|



इस धरना/रैली में प्रदेश भर से अनियमित संगठनों के 5 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारी सम्मिलित हुए|  धरना रैली में बिहान कैडर के अनियमित कर्मचारी, गौसेवक, पी.ए.आई.डब्ल्यू, मैत्री, निक्सी के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, आई.टी.आई., मेकाहारा रायपुर, आबकारी विभाग, जल जीवन मिशन, छत्तीसढ़ संवाद, पंडित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्व विद्यालय के कर्मचारी, बिजली विभाग के कर्मचारी, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, नगरीय निकाय, शिक्षादूत, शिक्षक मितान, शिक्षण सेवक, ट्यूटर शिक्षक, स्थानीय अतिथि शिक्षक, शाला संगवारी, पोटाकेबिन भृत्य/रसोइया/ अनुदेशक, वन (कैम्पा) सुरक्षा कर्मी, महाविद्यालयीन डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं भृत्य, महिला पुलिस वालेंटियर, अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी सीतापुर, जनभागीदारी शिक्षक, औपचारिकेतर अनुदेशक, आवास मित्र, ग्राम स्वराज अभियान कम्प्यूटर ऑपरेटर, अतिथि व्याख्याता, स्वाथ्य विभाग के पृथक कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, स्कुल सफाई कर्मचारी, आई.टी.आई. सफाई कर्मचारी, परिवहन कर्मचारी, मीटर रीडर, रेशम विभाग, डायलिसिस टैक्नीशियन, हॉट/बाजार कर्मचारी सम्मिलित हुए|

पढ़ें   छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन घोटाला: EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में सप्लायरों और अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी जारी




अनियमित कर्मचारियों की 10 सूत्रीय माँग:-

1. दैनिक वेतनभोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर, संविदा, समतुल्य मानदेय/जॉबदर (न्यूनतम वेतन/संविदा दर तुल्य) पर कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल नियमित/स्थायीकरण किया जावे।
2. जॉबदर में कार्यरत कर्मचारियों को मासिक न्यूनतम वेतन पर समायोजित किया जावे तथा नियत अवधि के भीतर नियमितीकरण/स्थायीकरण किया जावे।
3. न्यून मानदेय कर्मचारियों को पद हेतु निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जाये तथा एक नियत अवधि के भीतर नियमितीकरण/स्थायीकरण किया जावे।
4. विगत वर्षों में निकाले गए छंटनी किये गए अनियमित कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जावे। 5. अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया जावे तथा एक नियत अवधि के भीतर नियमितीकरण/स्थायीकरण किया जावे।
6. संस्था या कार्यालय में जहाँ कुछ माह के लिए कार्य लिया जाता है वहां वर्षभर कार्य लिया जावे।
7. आउटसोर्सिंग (प्लेसमेंट) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को विभाग में समायोजित पश्चात् एक नियत अवधि के भीतर नियमितीकरण/स्थायीकरण किया जावे।
8. ठेका/समूह-समिति के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को विभाग में समायोजित कर, एक नियत अवधि के भीतर नियमितीकरण/स्थायीकरण किया जावे। 
9. सेवा प्रदाता के रूप में कार्यरत कर्मचारियों को विभाग में समायोजित कर, एक नियत अवधि के भीतर नियमितीकरण/स्थायीकरण किया जावे
10. धरना-प्रदर्शन के दौरान अनियमित कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमा को शून्य किया जावे।


अनुमानित अनियमित कर्मचारियों किस संख्या :
भाग-एक
1. प्लेसमेंट (आउट सोर्सिंग)-40615
2. ठेका/सेवा प्रदाता-30946
3. मानदेय-44654
4. जॉबदर-6832
5. अंशकालीन-5831
6. दे.वे.भो./कलेक्टर दर /श्रमायुक्त दर श्रमिक-31821
7. संविदा-49935
उपयोग (भाग-एक) – 210634
भाग-दो : न्यूनतम मानदेय एवं जॉब दर पर
8. प्रशिक्षित गौसेवक, PAIW, मैत्री-1200
9. मीटर रीडर-6000
10. कैम्पा सुरक्षा श्रमिक-29
11. आयुष योग प्रशिक्षक – 182
12. पंचायत भृत्य -5000
13. पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर -5654
14. किसान मित्र-9254
15. स्कुल सफाई कर्मचारी-43301
16. मध्यान्न भोजन रसोइया -87025
17. मितानिन-72240
18. आंगनबाड़ी /मिनी कार्यकर्त्ता -52474
19. आंगनबाड़ी सहायिका -46660
20. राजस्व ग्राम अधिकारी (पटेल)-16000
21. स्वछता दीदी -9000
22. बिहान कैडर-115632
23. (पेपोइंट, बीसी सख

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed