13 Apr 2025, Sun 6:18:35 PM
Breaking

अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 जुलाई 2024

अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा भाव से कार्य करने वाले राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने सम्मानित करने हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।


    इस अवसर पर यशवंत कुमार ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य से छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी छवि बनती है। विगत माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आये थे और उन्होंने राजभवन में विश्राम किया था। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्तम सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए अच्छी से अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया।

 

राजभवन की व्यवस्था की प्रधानमंत्री द्वारा भी सराहना की गई। सचिव ने सभी कोे लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए बधाई दी।


इस अवसर पर उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए मिला प्रतिष्ठित अवार्ड

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed