8 Mar 2026, Sun

बजट में दल्ली राजहरा से जगदलपुर 233 किलोमीटर रेल लाइन के लिए राशि का प्रावधान स्वागत योग्य – मंत्री केदार कश्यप



00कृषि , ग्रामीण विकास , शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक फोकस00

00प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब 3 करोड़ नए आवास00

प्रमोद मिश्रा
     रायपुर/जगदलपुर, 23 जुलाई 2024

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज बजट प्रस्तुत किया गया। बजट को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के वनमंत्री केदार कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट देश के विकास को गति देने वाला बजट है । इस बजट में कृषि योजनाओं को और अधिक गति देने जो प्रावधान किए गए हैं उनका लाभ हमारे किसान भाइयों को मिलेगा । उक्त बातें प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने अपनी बजट प्रतिक्रिया में कही हैं।



*बजट सर्वस्पर्शी, बस्तर को सौगात*

     वनमंत्री कश्यप ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की वित्त मंत्री की दूरगामी सोच ने बजट को सर्वस्पर्शी बनाया है। इस बजट में बस्तर संभाग की महत्वपूर्ण मांग दल्ली राजहरा से जगदलपुर 233 किलोमीटर रेल लाइन के लिए बजट राशि का प्रावधान किया गया है। यह हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है ।इस बजट में कृषि ,शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर अधिक फोकस किया गया है । ग्रामीण विकास के लिए अधिक बजट का प्रावधान करके ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास सराहनीय है।



*मुद्रा लोन की राशि में वृद्धि, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका*

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने के प्रधानमंत्री जी का फैसला युवाओं को रोजगार देने को दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा । उसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब 3 करोड़ और मकान बनाए जाने को बजट में शामिल करना गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

*प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना का मिलेगा लाभ*

मंत्री केदार कश्यप ने बजट को लेकर बताया कि जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत आकांक्षी जिलों एवं जनजातीय बहुल ग्रामों में जनजातीय परिवारों के पूर्ण कवरेज के लिए कदम उठाए जाएंगे। इससे 63 हजार गांवों में 5 करोड़ जनजातीय लोग लाभान्वित होंगे।

Share
पढ़ें   नक्सली हमले में शहीद एएसपी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि : परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, हाई लेवल मीटिंग कर ली घटनाक्रम की जानकारी, अस्पताल जाकर घायल जवानों का जाना हाल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed