11 Mar 2026, Wed

बजट पर आर्थिक मामलो के एक्सपर्ट और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी की प्रतिक्रिया, “भारतवासियों की तकदीर और भारत की तस्वीर बदलने वाला बजट”



0064,583 प्रतिमाह तक की सैलरी पाने वाले को अब नही लगेगा कोई इनकम टैक्स:अमित चिमनानी00

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 जुलाई 2024

सीए एसोसिएशन रायपुर के पूर्व अध्यक्ष ,महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी से अमित चिमनानी  ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतवासियों की तकदीर और भारत की तस्वीर बदलने वाला बजट बताया है।  अमित ने कहा यह बजट अधिक गवर्मेंट स्पेंडिंग, ज्यादा से ज्यादा कंजप्शन ,लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने, निवेश के लिए संभावनाएं बेहतर करने, लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट पहुंचाने और देश की आधारभूत संरचनाना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाता हुआ दिख रहा है।




अमित ने कहा  नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट 50 हजार से 75 हजार होने पर नौकरी करने वाला हर व्यक्ति अब 7 लाख 75 हजार की सैलरी होने पर कोई टैक्स नही देगा,यानी 64,583 तक की सैलरी अब कर दायरे से बाहर हो गई है ऐसे में भारत में नौकरी करने वाले अधिकतर लोग या यूं कहे तो 90 प्रतिशत से अधिक लोग कोई इनकम टैक्स नही देंगे ये एक साहसिक और एतिहासिक कदम है।

Share
पढ़ें   वन विभाग हाथियों को खिलाएगी धान..विचरण क्षेत्र में रखा जाएगा धान..16 हाथियों का दल प्रदेश भर में कर रहे हैं विचरण.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.