7 Mar 2026, Sat

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : चौथे दिन मिले 6487 आवेदन, 2343 का मौके पर ही निराकरण

प्रमोद मिश्रा
रायपुर. 31जुलाई 2024

नगरीय निकायों में 27 जुलाई से प्रारंभ हुए जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के चौथे दिन आज प्रदेश भर में कुल 6487 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 5831 आवेदन मांगों से और 654 आवेदन शिकायतों से संबंधित हैं। नगरीय निकायों की टीमों द्वारा नागरिकों के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 2343 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत वार्डों में आयोजित शिविरों में आज प्राप्त आवेदनों में से 346 आवेदन दूसरे विभागों से संबंधित थे, जिन्हें निराकृत करने संबंधित विभागों को भेजा गया।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों और संभागीय क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालकों को जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों के सुचारु संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ शहरवासियों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने को कहा है।

10 अगस्त तक चलेगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा

प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में 27 जुलाई से शुरू जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इन शिविरों में स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान किया जाएगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share
पढ़ें   भारत-अमेरिका ट्रेड डील से एक्सपोर्ट सेक्टर को बड़ी राहत : टेक्सटाइल से लेकर सीफूड तक इन सेक्टर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.