आज की बड़ी खबरें : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक कैबिनेट बैठक…CM साय दुर्ग में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल…मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल….कांग्रेस संगठन के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियों के संकेत

Bureaucracy Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 अगस्त 2024

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक कैबिनेट बैठक : बता दे कि आज सुबह 11.00 बजे मुख़्यमंत्री निवास में साय कैबिनेट की बैठक होंगी, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होंगी तथा कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है |

 

 

सीएम विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे दुर्ग के लिए होंगे रवाना| दुर्ग में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उसके उपरांत देर शाम 4:25 पर दुर्ग से रायपुर CM निवास पहुंचेंगे |

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल – कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनो को मिलेगी राशि, आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने आबंटन जारी,14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख की राशि आबंटित, राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत राशि दी जाएगी |

कांग्रेस संगठन के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियों के संकेत है कांग्रेस इन दिनों संगठन में कसावट पर दे रही है जोर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली में प्रभारी महासचिव संगठन से की मुलाकात, 140 सचिवों की संख्या घटाकर 90 करने की तैयारी, संगठन में नियुक्ति को लेकर बैज प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से भी करेंगे मुलाकात, वर्तमान में संगठन में उपाध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष जैसे कई पद खाली है |

Share
पढ़ें   वीडियो देखें:- पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा का बड़ा बयान.. पटवारियों का हड़ताल सरकार की सोची समझी साजिश, किसानों को सोच समझकर किया गया परेशान