7 Mar 2026, Sat

ट्रेंडिंग के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी करने वाला ठग गिरफ्तार : दिल्ली का अंकित लोगों को बेवकूफ बनाकर करता था ठगी, रायपुर पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर पकड़ा, आरोपी के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 अगस्त 2024

प्रार्थी प्रोफ़ेसर डॉ.डी. सुनील एम एस, एम सी एच ऑर्थो (यू के) पिता एम एल देवांगन 48 वर्ष अशोका रतन पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 2.92 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 163/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया।

निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। दिल्ली निवासी आरोपी अंकित सिंह द्वारा पता बदल कर फर्जी कम्पनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे।

इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 10/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*आरोपी अंकित कुमार सिंह पिता राकेश कुमार सिंह 19 वर्ष पता के 65 जेजे कैंप तिगड़ी साउथ दिल्ली*

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 2025 के लिए घोषित किया वार्षिक कैलेंडर : 26 दिन त्योहार अवकाश, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश सहित, रजिस्ट्री कार्यालय पर भी लागू होंगे नियम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.