10 Mar 2026, Tue
Breaking

विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा करेगी 14 अगस्त को : प्रदेश भर में संगोष्ठीविभाजन विभीषिका के दौरान की घटनाओं का चित्रण कर एलईडी के माध्यम से विभाजन विभीषिका के दृश्य दिखाए जाएंगे- अनुराग सिंहदेव

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 13 अगस्त 2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि भाजपा के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कल दिनांक 14 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विभाजन विभीषिका दिवस का कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें विभाजन विभीषिका के दौरान की घटनाओं का चित्रण कर एलईडी के माध्यम से विभाजन विभीषिका के दृश्य दिखाए जाएंगे। विभाजन विभीषिका के दौरान लाहौर से अमृतसर पहुंची एक ट्रेन में हुई विभीषिका भी दिखाई जाएगी। श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशभर में इस मौके पर संगोष्ठियाँ भी रखी जाएंगी और देश की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गईं यातनाओं और वेदना का स्मरण कराया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विभाजन विभीषिका स्मृति के दृष्टिगत संगोष्ठी का आयोजन भी होगा। राजधानी के मेडिकल कॉलेज सभागार में होने वाली संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश होंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विचारक एवं फिल्म कलाकार मुकेश खन्ना, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, और विधायक मोतीलाल साहू भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। संगोष्ठी-परिचर्चा के उपरांत एक मौन जुलूस हाथ में तिरंगा लेकर मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव में समाप्त होगा। यहां मुख्यमंत्री श्री साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश एवं विचारक-कलाकार श्री खन्ना के हाथों एक 10 फीट ऊँची मशाल प्रज्जवलित की जाएगी।

पढ़ें   CG में 15 अक्टूबर तक रेत खदाने रहेगी बंद : मानसून के चलते रेत खदानों से उत्खनन नहीं, खनन करने पर होगी कार्रवाई

श्री सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सुकमा में संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे। उनके साथ सुधीर पांडेय भी रहेंगे। इसी प्रकार रायपुर ग्रामीण में सांसद संतोष पांडेय व प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, बलौदाबाजार में प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल व यशवंत जैन, गरियाबंद में प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, महासमुंद में विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, धमतरी में सांसद विजय बघेल व आलोक ठाकुर, भिलाई में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंग सवन्नी, दुर्ग में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी व राजा पांडेय, बेमेतरा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व पूर्व विधायक रजनीश सिंह, बालोद में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, राजनांदगाँव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल व विधायक मोतीलाल साहू, मोहला-मानपुर-चौकी में प्रदेश महामंत्री रामजी भारती व विक्रांत सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा व प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, कवर्धा में जगन्नाथ पाणिग्रही, काँकेर में वन मंत्री केदार कश्यप, कोंडागाँव में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी व अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, नारायणपुर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, टेकेश्वर जैन व संजय पांडेय, बस्तर में उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा व निरंजन सिन्हा, दंतेवाड़ा में श्रीनिवास राव मद्दी व अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, बीजापुर में डॉ. सुभाऊ कश्यप व शिवनारायण पांडेय, बिलासपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व डॉ. जे,पी, शर्मा, मंगेला में विधायक सौरभ सिह, सक्ती में प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन, जांजगीर-चाँपा में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा व निर्मल सिन्हा, रायगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, जशपुर में प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम व चम्पादेवी पावले, सूरजपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व परमेश्वरी राजवाड़े, बलरामपुर में उद्धेश्वरी पैकरा व अखिलेश सोनी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू व भैयालाल राजवाड़े और कोरिया में विधायक रामकुमार टोप्पो संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय ने 'रोबोटिक्स' विषय पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में छात्रों ने सीखी बारीकियां

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत छाबड़ा, सोशल मीडिया सह संयोजक मितुल कोठारी, विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन की सदस्य विश्वदिनी पांडेय और जिला मीडिया सह प्रभारी वंदना राठौड़ की उपस्थिति रही।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed